Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

चुनाव के बाद हिंसा रोकने के लिए केंद्र का बड़ा फैसला

20 जून तक राज्य में तैनात रहेंगी 500 कंपनियां केंद्रीय बल

21 May 2026

चुनाव के बाद हिंसा रोकने के लिए केंद्र का बड़ा फैसला

नई दिल्ली/कोलकाता। बंगाल में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी केंद्रीय सुरक्षा बल  अभी राज्य से वापस नहीं लौटेंगे। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और चुनाव बाद होने वाली हिंसा  को सख्ती से रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय  ने आगामी 20 जून, तक राज्य में 500 कंपनियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल  को तैनात रखने का एक बड़ा फैसला लिया है। गत 20 मईको केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से भेजे गए एक आधिकारिक फैक्स संदेश के जरिए इस फैसले की जानकारी पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव  गृह सचिव और राज्य पुलिस के महानिदेशक  को स्पष्ट रूप से दे दी गई है।
मंत्रालय के पत्र से यह साफ हुआ है कि गत 16 मई को पश्चिम बंगाल सरकार के गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग की ओर से केंद्र सरकार को एक आवेदन भेजा गया था। इस आवेदन में राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए आगामी अक्टूबर, के अंत तक 500 कंपनियां केंद्रीय बल को राज्य में बनाए रखने का अनुरोध किया था। 
गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, बंगाल में तैनात रहने वाली कुल 500 कंपनियों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी सीआरपीएफ की होगी।  केंद्रीय गृह मंत्रालय के सेकंड-इन-कमांड रितेश कुमार सिंह द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इतनी बड़ी संख्या में तैनात केंद्रीय बलों के आवास (रहने की जगह), आवागमन के लिए परिवहन (गाडिय़ां) और लॉजिस्टिक्स सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। राज्य प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि बलों की परिचालन आवश्यकताओं  के अनुसार सभी जरूरी बुनियादी ढांचे जल्द से जल्द सुनिश्चित किए जाएं। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों का मानना है कि चुनाव बाद होने वाली संभावित हिंसा को रोकने और राज्य की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रण में रखने की दिशा में केंद्र सरकार का यह कदम बेहद महत्वपूर्ण और निर्णायक साबित होगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव के बाद हिंसा रोकने के लिए केंद्र का बड़ा फैसला
20 जून तक राज्य में तैनात रहेंगी 500 कंपनियां केंद्रीय बल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News